Increment rules in Rajasthan in hindi, Annual increment Rules,Increment Rules in 7th Pay Commission,Date of next increment clarification,30 June retir
प्रश्न - राज्य सरकार द्वारा 01 जनवरी एवं 01 जुलाई को वेतनवृद्धि के संबंध में घोषणा की है। इसके संबंध में क्या प्रावधान किए गए है और इसका लाभ किसे मिलेगा?
उत्तर - वित्त विभाग राजस्थान सरकार के नोटिफिकेशन दिनांक 26.07.2023 के द्वारा पुनरीक्षित वेतनमान नियम 2017 के नियम 13 में निम्नानुसार संशोधन किया गया है। उक्त संशोधन दिनांक 01.04.2023 से ही लागू माना जाएगा। 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
1. जो राज्य कर्मचारी 31 मार्च 2023 को या इससे पहले ही परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके हैं और पुनरीक्षित वेतनमान 2017 के तहत पदनुसार निर्धारित पे मैट्रिक्स लेवल में वेतन प्राप्त कर रहे हैं, उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि की तारीख 01 जुलाई ही रहेगी।
2. 30 जून से 30 दिसंबर (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने पर नियम 17 के तहत पैमेट्रिक्स में निर्धारित न्यूनतम वेतन (प्रथम सेल) की अनुमति दी जाएगी एवं परिवीक्षा अवधि समाप्ति पर पहली वार्षिक वेतन वृद्धि आगामी 01 जनवरी को दी जाएगी।
इसी तरह 31 दिसम्बर से 29 जून (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने पर नियम 17 के तहत पैमेट्रिक्स में निर्धारित न्यूनतम वेतन (प्रथम सेल) की अनुमति दी जाएगी एवं परिवीक्षा अवधि समाप्ति पर पहली वार्षिक वेतन वृद्धि आगामी 01 जुलाई को दी जाएगी।
"प्रथम वेतनवृद्धि स्वीकृति के बाद अगली वार्षिक वेतनवृद्धि एक वर्ष पूरा होने के बाद ही दी जाएगी। अर्थात संशोधित नियमानुसार जिनको प्रथम वेतनवृद्धि 01 जनवरी या 01 जुलाई को स्वीकृत होगी, उनकी आगामी वेतनवृद्धि एक साल बाद 01 जनवरी या 01 जुलाई को ही स्वीकृत होगी"
उदाहरण-1 जिनकी प्रथम ज्वाइनिंग 30 जून 2021 मध्याह्न पूर्व है उनका परिवीक्षा काल 29 जून को पूरा होने के बाद 30 जून 2023 को वेतन का निर्धारण होगा एवं इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 01/07/2023 को लगेगी एवं आगामी वेतनवृद्धि की तिथि 01/07/24 होगी।
उदाहरण 2:-जिनकी प्रथम जोइनिंग 1/07/21 मध्यांह पूर्व की है उनके दो वर्ष 30/06/23 को पूरे होंगे एवं 01/07/23 को वेतन निर्धारण होगा एवम इनके वेतनवृद्धि की तिथि अब 01/01/2024 होगी एवं आगामी वेतनवृद्धि की तिथि 01/01/2025 होगी।
What is the first July increment rule?
How do you calculate increment in July?
Which period is not counted for increments?
आप जुलाई में वेतन वृद्धि की गणना कैसे करते हैं?
Increment rules in Rajasthan in hindi, Annual increment Rules,Increment Rules in 7th Pay Commission,Date of next increment clarification,30 June retirement increment Order Rajasthan Government,इंक्रीमेंट नियम Rajasthan,rajasthan civil services (revised pay) rules, 2017 pdf download,Annual increment Rules in Hindi



