Half yearly exam pattern, half yeraly exam ank suchi, class 10 half yearly exam pattern, class 12 half yearly exam pattern, class 11 half yearly exam
Half Yearly Exam 2021
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2021 अंक सूचि
In Both Excel and PDF Format
इस एक्सेल प्रोग्राम की सहायता से आप अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2021 के लिए कक्षा 1 से 12 सभी विषयों के लिए अंक सूचिया नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार मात्र एक क्लिक से तैयार कर सकते है |
How to Use ::
1. सर्वप्रथम आप शालादर्पण के Download Tab में से student detail data को डाउनलोड करे |
2. इसके बाद आप ये एक्सेल शीट ओपन करे और Macro Enable करे |
3. इसके बाद SD Data Paste Sheet में सेल A 1 पर क्लिक करके शालादर्पण से डाउनलोड डाटा Paste कर देवे |
4. इसके बाद आप Score List 1 TO 8 शीट में कक्षा एवं सेक्शन का चयन करके REFRESH पर क्लिक करे और प्रिंट लेवे |
Excel Program Download Link :😂😂
[Half Yearly Exam Score List | Marks Slip Click to Download ##eye##]
1. अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजन :
सत्र 2021-22 में समस्त राजकीय / गैर राजकीय माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा- 09 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 13.12.2021 से 24.12.2021 के मध्य जिला समान परीक्षा योजना के माध्यम से जिला स्तर पर किया जाएगा। जिला परीक्षा संयोजकों द्वारा प्रश्न-पत्र का निर्माण, मुद्रण एवं वितरण सम्बन्धी संदर्भित निर्देश दिनांक : 02.06.2014 के अनुरूप कार्यवाही सम्पन्न की जाए।• कक्षा - 06 से 08 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन ( प्रश्न पत्र निर्माण) विद्यालय स्तर पर ही किया जाना है।
• सत्र 2021 - 22 हेतु कक्षा - 01 से 05 में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाकर विद्यार्थी का सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) प्रक्रियान्तर्गत पोर्टफोलियो के अनुरूप तथा शिक्षकों द्वारा किए गए आकलन के आधार पर किया जाना है। इस हेतु आवश्यकतानुसार पेन एण्ड पेपर टैस्ट अर्द्धवार्षिक परीक्षा हेतु निर्धारित अवधि के दौरान लिए जा सकेंगे।
2. अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का पाठ्यक्रम:
कोविडजनित परिस्थितियों के मद्देनजर RSCERT एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा समस्त कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम के संक्षिप्तिकरण उपरान्त सत्र 2021-22 हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम का 60 प्रतिशत भाग अर्द्धवार्षिक परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम निर्धारित किया जाता है अर्थात उक्त 60 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर ही अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र निर्माण / आयोजन किया जाएगा।
3. परख / परीक्षा का प्रतिशत अधिभार :
• सत्र 2021-22 मे नॉन बोर्ड कक्षाओं यथा कक्षा 1 से 7 तथा 9 एवं 11 के लिए 4 परीक्षाएं / आकलन किए जाने हैं।
नॉन बोर्ड कक्षाओं के लिए विविध परीक्षाओं का वेटेज निम्नानुसार निर्धारित किया गया है।
क्र.स. |
परीक्षा / आकलन |
वेटेज (weightage) |
अंक |
1. |
प्रथम परख |
कुल अंकों का 10% |
20 अंक |
2. |
द्वितीय परख |
कुल अंकों का 10% |
20 अंक |
3. |
अर्द्धवार्षिक परीक्षा |
कुल अंकों का 30% |
60 अंक |
4. |
वार्षिक परीक्षा |
कुल अंकों का 50% |
100 अंक |
बोर्ड कक्षाओं के लिए विविध परीक्षाओं का वेटेज निम्नानुसार
रहना प्रस्तावित है –
क्र.स. |
परीक्षा / आकलन |
वेटेज (weightage) |
अंक |
1. |
प्रथम परख |
कुल अंकों का 20% |
20 अंक |
2. |
द्वितीय परख |
कुल अंकों का 20% |
20 अंक |
3. |
अर्द्धवार्षिक परीक्षा |
कुल अंकों का 60% |
60 अंक |
नोट: बोर्ड में भेजे जाने वाले आंतरिक मूल्यांकन के 20% अंकों का निर्धारण इन्हीं परीक्षाओं के आधार पर किया जाना है।
4. परीक्षा / आकलन का पैटर्न:
• सत्र 2021-22 के लिए 21 जून 2021 से आरंभ किए गए "आओ घर में सीखे - 2.0 कार्यक्रम” के अंतर्गत संचालित स्माइल 3.0 द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल अध्ययन सामग्री, गृहकार्य वर्कशीट, व्हाट्सएप क्विज़ इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है, जिसका संधारण विद्यालय में विद्यार्थी पोर्टफोलियो में किया जा रहा है।
• साथ ही कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को कार्य पुस्तिकाएं (workbooks) भी उपलब्ध कराई गई हैं। कक्षा 1 से 5 तक के लिए किए जाने वाले आकलन तथा कक्षा 6 से 8 के लिए विद्यालय स्तर पर आयोज्य होने वाली परीक्षा / आकलन में विद्यार्थियों की (Back grade competency) विगत कक्षा की दक्षता (कोविड – 19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर विगत सत्र में वंचित दक्षताओं के सुधार हेतु) का भी मूल्यांकन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
• प्रति विद्यार्थी संधारित पोर्टफोलियो, वर्क बुक तथा विविध आयोजित परीक्षा / आकलन तथा मौखिक परीक्षा (कक्षा 1 से 8 के लिए) योगात्मक आकलन / कक्षौन्नति का अंतिम आधार रहेंगे।
परीक्षा पैटर्न
सत्र 2021-22 के लिए कक्षावार परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार रखा जाना प्रस्तावित हैं
कक्षा |
आंतरिक मूल्यांकन एवं परीक्षा की कियाविधि |
अंक |
कुल अंक |
कक्षा 1 – 2 |
50% पहचान आधारित प्रश्न (विषयानुसार
पहचान आधारित प्रश्न) : पेन-पेपर
टैस्ट हेतु। |
30 |
60 |
20% आंतरिक मूल्यांकन
आधारित (कार्यपुस्तिका पूर्णता + वर्कशीट
पोर्टफोलियो + क्विज आधारित) |
12 |
||
30% मौखिक परीक्षा आधारित । |
18 |
||
कक्षा 3 – 5 |
50% वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक प्रति प्रश्न ) रिक्त
स्थान, सही / गलत,
बहुवैकल्पिक : पेन-पेपर टैस्ट
हेतु। |
30 |
60 |
20% आंतरिक मूल्यांकन
आधारित (कार्यपुस्तिका पूर्णता + वर्कशीट
पोर्टफोलियो + क्विज आधारित) |
12 |
||
30% मौखिक परीक्षा आधारित । |
18 |
||
कक्षा 6 – 8 |
70% लिखित परीक्षा आधारित । |
42 |
60 |
20% आंतरिक मूल्यांकन
आधारित (कार्यपुस्तिका पूर्णता +वर्कशीट
पोर्टफोलियो + क्विज आधारित) |
12 |
||
10% मौखिक परीक्षा आधारित । |
06 |
||
कक्षा 9 – 10 |
80% लिखित परीक्षा आधारित । |
48 |
60 |
20% आंतरिक मूल्यांकन
आधारित (वर्कशीट पोर्टफोलियो + क्विज
आधारित) |
12 |
||
कक्षा 11-12 |
गैर प्रायोगिक विषय (Non-Practical
subjects) 80%
लिखित परीक्षा आधारित । |
48 |
60 |
20% आंतरिक मूल्यांकन
आधारित (वर्कशीट पोर्टफोलियो +क्विज
आधारित) |
12 |
||
कक्षा 11-12 प्रायोगिक विषय (Practical subjects) |
• यथा जीव विज्ञान,
भौतिक
विज्ञान, रसायन विज्ञान,
भूगोल
इत्यादि हेतु 80% (सैद्धांतिक + प्रायोगिक
परीक्षा आधारित) 20% आंतरिक मूल्यांकन
आधारित (वर्कशीट पोर्टफोलियो + क्विज
आधारित) |
34 (सैद्धांतिक
) +14 (प्रायोगिक) + 12 (आंतरिक
मूल्यांकन) |
60 |
|
• अन्य प्रायोगिक विषय यथा
संगीत, चित्रकला इत्यादि हेतु 80% (सैद्धांतिक + प्रायोगिक
परीक्षा आधारित) 20% आंतरिक मूल्यांकन
आधारित (वर्कशीट पोर्टफोलियो + क्विज
आधारित) |
14 (सैद्धांतिक
) +34 (प्रायोगिक) + 12 (आंतरिक
मूल्यांकन) |
60 |
5. परीक्षा प्रश्न पत्र पैटर्न:
• सत्र 2021 - 22 हेतु बहुवैकल्पिक प्रश्नों को भी सम्मिलित किया जाएगा।
• अन्य अति-लघुत्तरात्मक, लघुत्तरात्मक एवं निबंधात्मक प्रश्नों में आंतरिक विकल्प ( यथा, या, अथवा कोई दो) उपलब्ध करवाए जाएंगे ।
• निबंधात्मक प्रश्नों की संख्या कम की जानी है।
• विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी हेतु परीक्षा योजना (पैटर्न) के अनुरूप नमूने के प्रश्न पत्र (मॉडल प्रश्न पत्र ) उपलब्ध करवाए जाएंगे। कक्षावार प्रश्न पत्र पैटर्न निम्नानुसार रखा जाना प्रस्तावित हैं
कक्षा |
प्रश्न पत्र पैटर्न |
कक्षा 1-2 |
100% पहचान आधारित
बहुवैकल्पिक (MCQ) प्रश्न (विषयानुसार
पहचान आधारित प्रश्न ) : पेन-पेपर
टैस्ट हेतु। |
कक्षा 3-5 |
100% वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक प्रति प्रश्न ) रिक्त
स्थान, सही / गलत,
बहुवैकल्पिक प्रश्न: पेन-पेपर
टैस्ट हेतु। |
कक्षा 6-8 |
अर्द्धवार्षिक परीक्षा हेतुः 50% वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक प्रति प्रश्न ) रिक्त
स्थान, सही / गलत,
बहुवैकल्पिक
प्रश्न अति लघुत्तरात्मक 30% लघुत्तरात्मक 20% दीर्घ उत्तरात्मक |
कक्षा 9-12 |
अर्द्धवार्षिक परीक्षा हेतुः 40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक प्रति प्रश्न ) रिक्त
स्थान सही / गलत, बहुवैकल्पिक
प्रश्न अति लघुत्तरात्मक 30% लघुत्तरात्मक 30% दीर्घ उत्तरात्मक / निबंधात्मक |
समस्त सम्बन्धितों द्वारा उपर्युक्त निर्देशों की अक्षरशः पालना
निर्धारित समयावधि
में
करवाए जाने की सुनिश्चितता की जावें ।
[Subscribe my Youtube Channel ##youtube-square##]
[Like On Facebook ##facebook-square##]
[Join Telegram channel ##telegram##]
[Join WhatsApp Group ##whatsapp##]
Excel Programmer::