Fill Monthly Attendance On Shaladarpan, How can I Fill Monthly Attendance On Shaladarpan, Fill Sepetember Month Attendance On Shaladarpan,
Attendance On ShalaDarpan
Fill Monthly Attendance on ShalaDarpan
Make Class wise Students List For Fill Attendance Only by pasting the ShalaDarpan's Data
कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर
क्रमांक - शिविरा मा / माध्यमिक / शालादर्पण / 60302 / 2018-19/373 दिनांक- 21.09.2021
विषय: शाला दर्पण पर विद्यार्थियों की मासिक
उपस्थिति के संबंध में।
उपर्युक्त विषयांतर्गत लेख है कि इस कार्यालय द्वारा जारी प्रासंगिक पत्र द्वारा आगामी 3 माह के लिए शिक्षण कार्य योजना के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में विद्यालय में उपस्थित हो रहे विद्यार्थियों की उपस्थिति की सूचना शाला दर्पण पर उपलब्ध मासिक उपस्थिति मॉड्यूल के माध्यम से निम्नानुसार अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया है।
कक्षा |
प्रथम बार शाला दर्पण पर अंकन |
अक्टूबर माह तक के कार्य दिवस |
उक्त कार्य दिवसों में उपस्थिति |
9 से 12 |
1 अक्टूबर 2021 |
22 |
|
6 से 8 |
5 अक्टूबर 2021 |
13 |
|
1 से 5 |
10 अक्टूबर 2021 |
11 |
|
Excel Program Download Link::🙈🙈
[Fill Monthly Attendance on ShalaDarpan ##eye##]
[Download Director Order For Attendance ##pdf##]
शालादर्पण पर उपलब्ध मासिक उपस्थिति मॉड्यूल में चूंकि माहवार उपस्थिति भरकर सेव करने की व्यवस्था है, अतः उपर्युक्तानुसार उपस्थित अपडेट करने हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया किया जाना सुनिश्चित करें |
(1) कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों हेतु 1 सितम्बर से कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमित
विद्यालय प्रारम्भ हो चुके हैं। इन कक्षाओं की उपस्थिति 1 अक्टूबर तक उपडेट की जानी है, जिसमें सितम्बर माह के अलावा 1 दिन अक्टूबर माह का भी शामिल है। अतः दिनांक 2 अक्टूबर को 30 सितम्बर तक के कुल कार्य दिवसों की गणना कर
उन्हें सितम्बर माह के कुल कार्य दिवस में सेव कर सितम्बर माह में प्रत्येक छात्र
की कुल उपस्थिति की गणना कर कार्य दिवस के रूप में भरकर सेव करें। इसी प्रकार
अक्टूबर माह के कुल कार्य दिवस में केवल 1 भरकर सेव करने के उपरान्त प्रत्येक विद्यार्थी
की अक्टूबर माह में 1 अक्टूबर तक की
उपस्थिति सेव करें।
उदाहरण के लिय कक्षा 10 के किसी विद्यार्थी की उपस्थिति दिनांक 01.10.21 को निम्नानुसार दर्ज करें -
सितम्बर में कुल कार्य दिवस |
विद्यार्थियों की कुल उपस्थिति कार्य दिवसो में |
अक्टूबर में कुल कार्य दिवस |
विद्यार्थी की कुल उपस्थिति कार्य दिवसों में |
25 (उदाहरण) |
18 ( उदाहरण ) |
01 ( उदाहरण ) |
01 ( उदाहरण ) |
(2) इसी प्रकार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 20 सितम्बर से कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमित
विद्यालय प्रारम्भ हो चुके हैं। कक्षा 6 से 8 तक के लिए सितम्बर माह में कुल कार्य दिवसों की
संख्या 20 से 30 सितम्बर तक तथा अक्टुबर माह में 1 से 5 अक्टूबर तक कुल कार्य दिवसों की संख्या भरी जानी
है। उसी के के अनुसार सितम्बर तथा अक्टूबर माह में (5 अक्टूबर तक) प्रत्येक विद्यार्थी की कुल
उपस्थिति भी दर्ज की जानी है।
उदाहरण के लिय कक्षा 7 के किसी विद्यार्थी की उपस्थिति दिनांक 06.10.21 को निम्नानुसार दर्ज करें-
सितम्बर में कुल कार्य दिवस |
विद्यार्थियों की कुल उपस्थिति कार्य दिवसो में |
अक्टूबर में कुल कार्य दिवस |
विद्यार्थी की कुल उपस्थिति कार्य दिवसों में |
10 (उदाहरण) |
08 ( उदाहरण ) |
04 ( उदाहरण ) |
02 ( उदाहरण ) |
(3) इसी प्रकार कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 27 सितम्बर से कोविड- 19 मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमित
विद्यालय प्रारम्भ हो चुके हैं। कक्षा 1 से 5 तक के लिए सितम्बर माह में कुल कार्य दिवसों की
संख्या 27 से 30 सितम्बर तक तथा अक्टूबर माह में 1 से 10 अक्टूबर तक कुल कार्य दिवसों की संख्या भरी जानी
है। उसी के अनुसार सितम्बर तथा अक्टूबर माह में (10 अक्टूबर तक ) प्रत्येक विद्यार्थी की कुल
उपस्थिति भी दर्ज की जानी है।
उदाहरण के लिय कक्षा 5 के किसी विद्यार्थी की उपस्थिति दिनांक 11.10.21 को निम्नानुसार दर्ज करें-
सितम्बर में कुल कार्य दिवस |
विद्यार्थियों की कुल उपस्थिति कार्य दिवसो में |
अक्टूबर में कुल कार्य दिवस |
विद्यार्थी की कुल उपस्थिति कार्य दिवसों में |
04 (उदाहरण) |
02 ( उदाहरण ) |
07 ( उदाहरण ) |
06 ( उदाहरण ) |
प्रासंगिक पत्र दिनांक 21.09.2021 द्वारा जारी निर्देशानुसार कक्षावार निर्धारित तिथियों को उपस्थिति भरकर सेव करें तथा अक्तुबर माह की समाप्ति पर, 1 नवम्बर को कुल कार्य दिवस पुनः एडिट करते हुए अक्टूबर माह के कुल कार्य दिवस भर कर सेव करें तथा प्रत्येक विद्यार्थी की उपस्थिति भी तदनुसार अपडेट करें। सत्रपर्यन्त प्रत्येक माह की समाप्ति पर शालादर्पण के मासिक उपस्थिति मॉड्यूल में उपस्थिति अपडेट करना सुनिश्चित करें।