class 1 to 8 timetable, class 1 to 8 classwise timetable, class 1 to 8 subject-wise timetable, next three months class teaching, class teaching 1 to 1
कक्षा शिक्षण प्रारंभ होने के उपरांत आगामी तीन माह की शिक्षण कार्य योजना
कार्यालय
-
निदेशक, माध्यमिक
शिक्षा राजस्थान, बीकानेर
दिनांक
21.09.21
विषय
:- कक्षा शिक्षण प्रारंभ होने के उपरांत आगामी
तीन माह की शिक्षण कार्य योजना बाबत |
इस प्रोग्राम की सहायता से आप समय विभाग चक्र, कक्षा वार, अध्यापक वार तैयर कर सकते है वो भी केवल शिक्षकों के नाम लिखकर
Excel Program Download Link::🙈🙈
[TimeTable for Class 1 to 8 For Next Three Months ##eye##]
उपर्युक्त
विषयांतर्गत लेख है कि दिनांक 1 सितंबर 2021
से कक्षा 9 से 12
के लिए कक्षा शिक्षण प्रारंभ हो चुका है तथा दिनांक 20
सितंबर 2021 से कक्षा 6
से 8 तथा दिनांक 27
सितंबर 2021 से कक्षा 1
से 5 की नियमित कक्षा शिक्षण सभी विद्यालयों में
कोविड-19
तथा एस.
ओ पी में उल्लेखित निर्देशों के
अनुरूप प्रारंभ हो रहा है।
यद्यपि
सभी विद्यार्थियों के लिए स्माइल 3.0
तथा आओ घर में सीखें 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत e -कक्षा सप्ताह में दो बार गृह कार्य की वर्कशीट तथा
साप्ताहिक क्विज के द्वारा विद्यार्थी अध्ययन निरन्तर कर रहे थे तथापि उक्त अध्ययन
प्रक्रिया में नियमित सहज व्यक्तिश: प्रबोधन
अभाव था। अतः प्रारंभ हुए कक्षा शिक्षण में न केवल गत समय के लर्निंग गेप को
चिह्नित करना है, वरन लर्निंग लॉस को पूरा करना है साथ ही
वर्तमान कक्षा के पाठ्यक्रम को भी शेष उपलब्ध समयावधि में पूरा कराने का प्रयास
करना है।
इस
संबंध में आगामी 3 माह के लिए शिक्षकों संस्था प्रधानों एवं
अध्यापकों के लिए निम्नानुसार कार्य किए जाने आवश्यक होंगे:
विद्यार्थियों
की विद्यालय में उपस्थिति :- एक
लंबे अंतराल के उपरांत कक्षा शिक्षण अनुमत होने
के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में ही संस्था प्रधान एवं शिक्षकों को
संवेदनशील होना आवश्यक है।
यद्यपि
विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रूप से विद्यालय में कक्षा शिक्षण हेतु उपस्थित होना
है तथापि शिक्षकों का दायित्व है कि सामान्य परिस्थितियों में कोविड-19
की गाइड लाईन की पालना करते हुए तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति अनुमत सीमा तक
विद्यालय में सुनिश्चित करें जिससे कि विद्यार्थियों का अध्ययन बाधित ना हो। शाला
दर्पण पर मासिक उपस्थिति दर्ज करने हेतु मॉड्यूल उपलब्ध है। अब इस विद्यार्थी उपस्थिति मॉड्यूल में एक बार दर्ज की जाएगी।: -
कक्षा |
प्रथम बार शाला
दर्पण पर अंकन |
अक्टूबर माह तक
के कार्य दिवस |
उक्त कार्य
दिवसों में उपस्थिति |
9 से 12 |
1 अक्टूबर 2021 |
22 |
|
6 से 8 |
5 अक्टूबर 2021 |
13 |
|
1 से 5 |
10 अक्टूबर 2021 |
11 |
|
क्र.सं. |
वर्कबुक |
पढ़ाने हेतु / गृहकार्य दिवस |
कालांश समायोजन |
1 |
पहल (कक्षा 3 लिए ) |
4
कालांश |
मुख्य विषयों के 5 कालांश के
पश्चात शेष रहे कालांश तथा कला कार्यानुभव, एवं शा.शिक्षा के कालांशों
के स्थान पर |
2 |
प्रयास (कक्षा 4 एवं 5 के लिए ) |
4
कालांश |
|
3 |
प्रवाह - (कक्षा 6 एवं 7 के लिए ) |
4
कालांश |
|
4 |
प्रखर (कक्षा 8 के लिए) |
4
कालांश |
|
5 |
कक्षा 1 एवं 2 के लिए एट
ग्रेड वर्क बुक |
4
कालांश |
कक्षा/ कालांश |
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
1 |
हिन्दी वर्कबुक |
गणित वर्कबुक |
अंग्रेजी
वर्कबुक |
गणित वर्कबुक |
हिन्दी
पाठ्यपुस्तक |
गणित पाठ्य
पुस्तक |
अंग्रेजी
वर्कबुक |
निदानात्मक
शैक्षिक गतिवधियां एवं अन्य विषय |
2 |
गणित वर्कबुक |
अंग्रेजी
वर्कबुक |
हिन्दी वर्कबुक |
गणित वर्कबुक |
अंग्रेजी
वर्कबुक |
हिन्दी
पाठ्यपुस्तक |
गणित पाठ्य पुस्तक |
निदानात्मक
शैक्षिक गतिवधियां एवं अन्य विषय |
3 |
पहल गणित
वर्कबुक |
पहल अंग्रेजी
वर्कबुक |
पहल गणित
वर्कबुक |
पहल हिन्दी
वर्कबुक |
हिन्दी
पाठ्यपुस्तक |
गणित पाठ्य
पुस्तक |
पर्यावरण पाठ्य
पुस्तक |
अंग्रेजी पाठ्य
पुस्तक |
4 |
प्रयास
अंग्रेजी वर्कबुक |
प्रयास गणित
वर्कबुक |
प्रयास हिन्दी
वर्कबुक |
प्रयास गणित
वर्कबुक |
गणित पाठ्य
पुस्तक |
पर्यावरण पाठ्य
पुस्तक |
अंग्रेजी पाठ्य
पुस्तक |
हिन्दी
पाठ्यपुस्तक |
5 |
प्रयास
अंग्रेजी वर्कबुक |
प्रयास गणित
वर्कबुक |
प्रयास हिन्दी
वर्कबुक |
प्रयास गणित
वर्कबुक |
पर्यावरण पाठ्य
पुस्तक |
अंग्रेजी पाठ्य
पुस्तक |
हिन्दी
पाठ्यपुस्तक |
गणित पाठ्य
पुस्तक |
6 |
प्रवाह गणित वर्कबुक |
प्रवाह हिन्दी
वर्कबुक |
प्रवाह गणित वर्कबुक |
प्रवाह अंग्रेजी वर्कबुक |
हिन्दी
पाठ्यपुस्तक |
गणित पाठ्य
पुस्तक |
पर्यावरण पाठ्य
पुस्तक |
अंग्रेजी पाठ्य
पुस्तक |
7 |
प्रवाह गणित वर्कबुक |
प्रवाह हिन्दी
वर्कबुक |
प्रवाह गणित वर्कबुक |
प्रवाह अंग्रेजी वर्कबुक |
पर्यावरण पाठ्य
पुस्तक |
अंग्रेजी पाठ्य
पुस्तक |
हिन्दी
पाठ्यपुस्तक |
गणित पाठ्य
पुस्तक |
8 |
प्रखर हिन्दी वर्कबुक |
प्रखर गणित वर्कबुक |
प्रखर अंग्रेजी
वर्कबुक |
प्रखर गणित वर्कबुक |
हिन्दी
पाठ्यपुस्तक |
गणित पाठ्य
पुस्तक |
पर्यावरण पाठ्य
पुस्तक |
अंग्रेजी पाठ्य
पुस्तक |
नोट- क्योंकि विद्यालय में 50
प्रतिशत विद्यार्थी अनुमत है अतः उपस्थिति दिवस को विद्यार्थी उक्तानुसार अध्ययन
करेंगें तथा आगामी अनुपस्थिति दिवस ( आगामी
घर रहने वाले दिवस) को
अन्य दो-दो वर्कशीट गणित, अंगकेजी
एवं हिन्दी के वर्कबुक की,
गृहकार्य के रूप में हल करेंगें।
कक्षा
9 से 12
का समयविभाग चक्र विद्यालय के स्वयं के अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम के लिए स्वयं
नियत किया जाएगा। जिन कक्षाओं के लिए कलस्टर वर्कबुक का अध्ययन निर्धारित कालांश
में वे कक्षाएं एक साथ बैठ कर अध्ययन कर सकेगी।
पाठ्यक्रम पूरा करने हेतु योजना :- शिक्षण हेतु निर्धारित समयावधि घट जाने के
कारण 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम को कम किया गया है। इस
संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर
तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर
द्वारा संशोधित संक्षिप्त पाठ्यक्रम जारी किया जाना है। इस संशोधित किए जाने वाले
पाठ्यक्रम में वह पाठ एवं विषय वस्तु अवश्य शामिल किए जाएंगे, जो
कि डिजिटल माध्यम यथा स्माइल 3.0 शाला दर्शन, शाला
दर्पण आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को भिजवाए गए हैं। डिजिटल अध्ययन की
निरंतरता
:- जो विद्यार्थी विद्यालय
में उपस्थित नहीं हो रहें उनके लिए डिजिटल विषय वस्तु स्माइल 3.0, आओ घर में सीखें 2.0
के माध्यम से विद्यार्थियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अथवा व्यक्तिशः
उन्हें अथवा उनके घर पहुंचा कर विषय वस्तु का अध्ययन जारी रखा जाना है। कक्षा 9
से 12 के विद्यार्थी, जो
विद्यालय नहीं आ रहें है,
उसकी वर्कशीट के आधार पर पोर्ट
फोलियों का संधारण पूर्व की भांति जारी रखा जाए।
साप्ताहिक क्विज :- पूर्व की भांति प्रत्येक शनिवार को सप्ताह भर
के डिजिटल अध्ययन के आधार पर साप्ताहिक क्विज लिया जाना जारी रहेगा। क्योंकि अब
कक्षा 1 से 12
तक की सभी विद्यार्थी विद्यालय में उपस्थित होंगे अतः कक्षा शिक्षक का यह दायित्व
होगा की क्विज में अधिकांश विद्यार्थी भाग ले जिससे कि साप्ताहिक आकलन निरंतर रह
सके। क्यों कि अब विद्यालय में कक्षा शिक्षण प्रारम्भ हो गया है अतः उपस्थित एवं
अनुपस्थित दोनों ही तरह के विशर्थियों का क्विज में ऑनलाइन अथवा प्रिंट लेकर भाग
लेना सुनिश्चित किया जाकर उसे क्विज चैटकॉक्स में अपडेट कराया जाए। इसकी प्रति को
पोर्ट फालियों में भी संधारित किया जाना है।
मासिक परख :- गत वर्ष की भांति आगामी माह अक्टुबर 2021 में भी अध्ययन किए गए विषय सामग्री के आधार पर
मासिक परख लिया जाएगा। जिन विषयों की अध्ययन सामग्री ऑनलाईन उपलब्ध नहीं होगी उसके
लिए शिक्षक विद्यालय में कक्षा शिक्षण के दौरान अध्यापन किए गए विशेष सामग्री में
से परख के लिए निर्धारित पैटर्न पर टेस्ट लेकर शाला दर्पण पर अपडेट करेंगे ।
एन. ए. एस. परीक्षा की तैयारी :- एन. ए. एस. परीक्षा
नवंबर माह में 12 तारीख को हो रही है। दक्षता आधारित इस
परीक्षा में कक्षा 3,
5, 8 एवं 10
के विद्यार्थी भाग लेंगे। उक्त परीक्षा की तैयारी के लिए एक प्रश्न बैंक राज्य
शैक्षिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर
द्वारा तैयार कर विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त प्रति
सप्ताह विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से दिया जा रहा क्विज कार्यक्रम भी दक्षता
आधारित प्रश्नों पर तैयार किया जाता है। अतः उक्त दोनों स्तरों पर शिक्षक
विद्यार्थियों को दक्षता आधारित प्रश्नों को अधिकाधिक हल करने हेतु प्रेरित करें
जिससे कि एन.ए.एस. परीक्षा में राज्य का परिणाम पूर्व की भांति
श्रेष्ठ रह सके।
सघन निरीक्षण (शाला सम्बलन एप के माध्यम से ) :- विद्यालय में पुनः कक्षा शिक्षण प्रारम्भ
होने के साथ ही निदेशालय / सभागीय
संयुक्त निदेशक कार्यालय एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी
विद्यालयों का विजिट करेंगे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय के एसीबीईओ
/
आरपी आदि को शाला सलम्बलन का
प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे तथा विद्यालयों का विजिट करेंगे 01
अक्टूबर 2021 से शासन / निदेशालय / संभागीय संयुक्त निदेशक / मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक
शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी इस सघन निरीक्षण अभियान में निरीक्षण करेंगे।
मुख्य
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय के सभी एसीबीईईओ / आरपी आदि में पीईईओ को बांट कर प्रत्येक
विद्यालय का निरीक्षण इस अभियान में किया जाना सुनि करेंगे, जिसकी
प्रविष्टि शाला सम्बलन एप पर की जानी सुनिश्चित करेंगे।
क्र.सं. |
करणीय कार्य |
समयावधि |
1 |
प्रवेशोत्सव |
30 सितम्बर 2021 |
2 |
पीटीएम |
28 सितम्बर 2021 |
3 |
उपस्थिति दर्ज करना |
प्रत्येक माह की 1, 5 एवं 10 तारीख को (निर्धारित
कक्षा अनुसार ) |
4 |
वर्कबुक वितरण |
1
सप्ताह |
5 |
पाठ्यपुस्तक वितरण |
1
सप्ताह |
6 |
निम्न कक्षा स्तर
क्षमताएं |
1 माह ( कक्षा स्तर के साथ साथ
) |
7 |
गृहकार्य |
सप्ताह में 3 दिन |
8 |
साप्ताहिक क्विज |
प्रति शनिवार |
9 |
मासिक परख |
अक्टूबर माह में |
10 |
एन. ए. एस परख |
नवम्बर माह में |
उपर्युक्तानुसार
आगामी 3 माह में विद्यालय अपने स्तर पर कार्य योजना
बनाकर निर्धारित किए गए शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रयास करें। ऐसी विशेष
परिस्थितियाँ बहुत कम आती हैं अतः अतिरिक्त समय देने की आवश्यकता अथवा अतिरिक्त
श्रम देने की आवश्यकता हो तो भी शिक्षकों से अपेक्षा है कि वह विद्यार्थियों की
सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।
सभी
शिक्षक तथा विद्यार्थी e-
कक्षा की अध्ययन सामग्री के उपयोग
के लिए अपने फोन में मिशन ज्ञान एप को डाउनलोड़ करना सुनिश्चित करेंगे ।