8th Board exam 2024 sessional marks format, 5th Board exam 2024 sessional marks format in excel, hindi sessional marks format,english sessional marks
सत्रांक निर्धारण
कक्षा - 8 बोर्ड परीक्षा 2024
CCE संचालित विद्यालयों में सत्रांक निर्धारण -CCE संचालित विद्यालयों में सत्रांक के 20 अंकों में से 5 अंक उपस्थिति के तथा 15 अंक SA-1, SA-2 अन्य शैक्षिक व्यक्तिगत गुण, अभिवृत्ति आधारित गतिविधियों आदि के लिए निम्नांकित प्रपत्र-2 अ के अनुसार निर्धारित होगे। उपस्थिति के अंक निम्नानुसार निर्धारित होंगे -
65 से 75 प्रतिशत उपस्थिति - 3 अंक
76 से 85 प्रतिशत उपस्थिति - 4 अंक
86 से 100 प्रतिशत उपस्थिति - 5 अंक
राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के अन्तर्गत आकलन कराने वाले विद्यालयों में सत्रांक निर्धारण -
कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के आदेश क्रमांक शिविरा/माध्य/गुण एवं प्रशि अनु /गुण RKSMBK/61186/2021-22/टवस-1 दिनांक 18.10.2022 शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा 3 से 8 के विद्यार्थियों के आकलन के संबंध में राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के अन्तर्गत ऐसे विद्यालय जहां RKSMBK के अन्तर्गत आकलन लिया जा रहा है। सत्रांक निर्धारण प्रपत्र 2 ब के अनुसार रहेगा।नोट:- हिंदी, अंग्रेजी, गणित विष्षय के अतिरिक्त शेष्ष विष्षयों का संत्राक निर्धारण प्रपत्र 2-स के अनुसार होगा।
अन्य विद्यालयों में सत्रांक निर्धारण -
प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा में प्रत्येक विषय का अंकभार 100 अंको का होगा, जिसमें 20 अंक सत्रांक हेतु एवं 80 अंक प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा हेतु निर्धारित है। सत्रांक के 20 अंकों में से 5 अंक उपस्थिति के तथा 15 अंक प्रथम परख, द्वितीय परख अर्द्धवार्षिक परीक्षा, नो बैग के गतिविधियों के लिए निम्नांकित प्रपत्र-2 स के अनुसार सत्रांक निर्धारित होंगे।
Excel Program Download Link Fully Automatic::🙈🙈
[Class 8 Board Exam 2024 Sessional Excel Program By Ashwini Kumar ##eye##]
Video Link For More Detail ::
[See the Video ##youtube-square##]
कक्षा - 5 बोर्ड परीक्षा 2024
CCE संचालित विद्यालयों में सत्रांक निर्धारण : सत्राक के 20 अंको का विभाजन इस प्रकार रहेगा -
1. उपस्थिति के लिए 5 अंक
2. एस.ए.-1 एस. ए.-2 अन्य शैक्षिक व्यक्तिगत गुण तथा अभिवृत्ति आधारित गतिविधियोंके लिए15 अंक (प्रपत्र 2 अ में दी गयी तालिका के अनुसार)
किसी विद्यार्थी को उत्तीर्ण / अनुत्तीर्ण घोषित नहीं किया जायेगा। प्रत्येक विषय में 5 पॉइण्ट स्केल के आधार पर ग्रेड प्रदान की जायेगी। सभी विषयों में प्राप्त ग्रेडिंग के आधार पर ऑवर ऑल ग्रेडिंग युक्त प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इसमें सी.जी.पी.ए. का प्रावधान नहीं होगा।
आर.टी.ई. एक्ट के प्रावधानानुसार विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं विद्यार्थियों को सीखने की प्रक्रिया में सम्मिलित करने के लिए उपस्थिति के अंको का निर्धारण निम्नानुसार किया गया है।
86 से 100 तक - 5 अंक
76 से 85 तक - 4 अंक
71 से 75 तक - 3 अंक
60 से 70 तक - 2 अंक (केवल उन विद्यार्थियों के लिए जिन्हें संस्थाप्रधान द्वारा उपस्थिति में 15 प्रतिशत तक की छूट देकर मूल्यांकन में सम्मिलित किया गया हो।
इस प्रपत्र की पूर्ति कर विद्यालय में सुरक्षित रखा जाए एवं इसकी सहायता से ऑनलाइन फीडिंग की जाये।
राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के अन्तर्गत आकलन कराने वाले विद्यालयों में सत्रांक निर्धारण :-
कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के आदेश आदेश क्रमांक : शिविरा / माध्य / गुण एवम प्रशि अनु / गुण प्र / RKSMBK / 61186/2021-22/ Vol- दिनांक 18.10.2022 शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा 3 से 8 के विद्यार्थियों के आकलन के संबंध में राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के अन्तर्गत ऐसे विद्यालय जहां RKSMBK के अन्तर्गत आकलन लिया जा रहा है। सत्रांक निर्धारण का फॉर्मूला प्रपत्र-2 ब के अनुसार रहेगा |
विद्यालय स्तर पर सत्रांक निर्धारण के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश निम्नानुसार हैं-
शिक्षण अधिगम एवं कक्षा कक्षीय प्रक्रिया :- विद्यालय स्तरीय लिखित आकलन (एस.ए.-1. एस. (ए.-2) पोर्टफोलियो स्थिति, चेकलिस्ट अंकन, RKSMBK आकलन 1 व 2 के अंक तथा टिप्पणियों के आधार पर।
प्रदत्त कार्य एवं प्रतिपुष्टि विद्यालय स्तरीय नियमितता व समयबद्धता, वर्तनी उच्चारण एवं लिखावट सुधार के आधार पर |
व्यक्तिगत गुण एवं अभिवृत्तियों पर आधारित गतिविधियों व्यक्तिगत गुण व अभिवृत्तियों, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, स्वच्छता, नौ वेग डे गतिविधियां आदि विद्यालय स्तरीय गतिविधियों के आधार पर |
परीक्षा परिणाम में ई ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्बन्ध में प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन में ई ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक कार्यवाही करने एवं संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण इत्यादि देने के विषय में समय-समय पर विभाग द्वारा जारी आदेशों / निर्देशों की पालना की जायेगी।
Excel Program Download Link Fully Automatic::🙈🙈
[Class 5 Board Exam 2024 Sessional Excel Program By Ashwini Kumar ##eye##]
Video Link For More Detail ::
[See the Video ##youtube-square##]
[Subscribe my Youtube Channel ##youtube-square##]